Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दही गोप वार्ड नं0-1 के सदस्य हैं। छावनी परिषद भंग होने के कारण उनकी उपाध्यक्ष की कुर्सी छिन गई थी। उनका कई तरह का व्यवसाय है, जबकि उनकी पत्नी प्रियंका कुमारी ने नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी लड़ा था। उनका एक 10 वर्षीय पुत्र भी है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी टीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। तकनीकी सेल की टीम घटनास्थल का डंप डाटा निकाल रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस दही गोप और उनसे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी लेने में जुटा गई है। जानलेवा हमले के पीछे राजनीतिक अथवा पुरानी रंजिश भी हो सकती है। पुलिस दोनों ही बिंदुओं पर गहनता से छानबीन कर रही है।