Homeचैनपुरगांव में बढ़ा विवाद, मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल, कान...

गांव में बढ़ा विवाद, मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल, कान का पर्दा फटा

रूपापट्टी में आपसी रंजिश में मारपीट, युवक गंभीर घायल, कान का पर्दा फटा

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के रूपापट्टी गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य व्यक्ति को भी चोटें आई हैं। मामले को लेकर पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपापट्टी निवासी शिवमुनि राम गुरुवार को बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उनके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पीड़ित का कहना है कि वह खुद को बचाने का प्रयास करते हुए वहां से निकलना चाहते थे, लेकिन आरोपितों ने उन्हें घेर लिया और लगातार मारपीट करते रहे। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। मारपीट में उनके कान का एक पर्दा भी फट गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।

घटना के दौरान रास्ते से गुजर रहे गांव के बलवंत बिंद ने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वह भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल शिवमुनि राम को लेकर चैनपुर थाना पहुंचे। वहां से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments