Homeचैनपुरखेत जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, गोली चलाने का आरोप; छह...

खेत जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, गोली चलाने का आरोप; छह लोगों पर प्राथमिकी

कैमूर में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी, छह लोगों पर प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में जमीन को लेकर चल रहा विवाद उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब खेत जोतने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने और हथियार के बल पर घेरकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना को लेकर चैनपुर थाने में छह नामजद लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। नंदगांव निवासी वंश प्रकाश सिंह द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, घटना दिन के करीब तीन बजे की है। वंश प्रकाश सिंह ने बताया कि वह अपने घर पर मौजूद थे, तभी उनके भाई विजय बहादुर सिंह घबराए हुए घर पहुंचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

उन्होंने बताया कि बेतरी स्थित उनके खेत को रूपापट्टी गांव के कुछ लोग ट्रैक्टर से जोत रहे हैं और उनके हाथों में लाठी-डंडे तथा देसी हथियार हैं। आरोप है कि खेत पर मौजूद लोगों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से भगा दिया। भाई से घटना की जानकारी मिलने के बाद वंश प्रकाश सिंह अपने भाई के साथ सुरक्षा के लिए लाइसेंसी हथियार लेकर खेत की ओर रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में उन्हें एक ट्रैक्टर दिखाई दिया, जिस पर रूपापट्टी गांव निवासी जितेंद्र सिंह के सवार होने की बात आवेदन में कही गई है। आरोप है कि इसी दौरान जितेंद्र सिंह ने गोली चला दी। वंश प्रकाश सिंह ने बताया कि गोली से वह बाल-बाल बच गए।

इसके बाद बिंदे सिंह, अमर सिंह समेत करीब आधा दर्जन अन्य लोगों के हथियारों के साथ मौके पर पहुंचने और दोनों भाइयों को चारों तरफ से घेर लेने का आरोप लगाया गया है। स्थिति बिगड़ती देख दोनों भाई किसी तरह वहां से निकलकर चैनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमीन विवाद से जुड़े इस मामले में गोली चलाने के आरोप के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments