Homeचैनपुरकोचिंग जाने के नाम पर घर से निकली नाबालिग छात्रा लापता, पड़ोस...

कोचिंग जाने के नाम पर घर से निकली नाबालिग छात्रा लापता, पड़ोस के युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

कोचिंग के नाम पर निकली नाबालिग छात्रा लापता, युवक पर आरोप | कैमूर चैनपुर खबर

Bihar, कैमूर (चैनपुर): कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से नाबालिग छात्रा के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में छात्रा के पिता ने चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर एक युवक पर गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद से परिजनों में गहरी चिंता और आक्रोश का माहौल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित पिता के अनुसार, 28 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे उनकी नाबालिग पुत्री कोचिंग जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई, लेकिन छात्रा का कोई सुराग नहीं मिला।

खोजबीन के दौरान परिजनों को यह जानकारी मिली कि लापता छात्रा को पड़ोस के ही एक गांव के युवक के साथ देखा गया था। पिता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उक्त युवक पूर्व में भी उनकी पुत्री को परेशान कर चुका है। लगभग एक माह पहले भी इस युवक द्वारा छात्रा को तंग किए जाने की बात सामने आई थी, जिसे लेकर परिवार पहले से आशंकित था।

घटना की सूचना मिलने के बाद चैनपुर थाना पुलिस हरकत में आ गई है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि नाबालिग छात्रा के लापता होने की सूचना लिखित आवेदन के माध्यम से प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments