Homeचैनपुरकैमूर में हार्वेस्टर की लापरवाही से टूटा 11 केवी पोल, 1.72 लाख...

कैमूर में हार्वेस्टर की लापरवाही से टूटा 11 केवी पोल, 1.72 लाख की क्षति पर केस दर्ज

कैमूर में हार्वेस्टर से 11 केवी पोल क्षतिग्रस्त, 1.72 लाख नुकसान पर एफआईआर दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में गेहूं कटाई के दौरान हुई लापरवाही ने हजारों लोगों की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। भुवालपुर गांव के पास हार्वेस्टर से टक्कर लगने के कारण 11 केवी का विद्युत पोल और तार क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले को लेकर चैनपुर विद्युत विभाग के कनीय अभियंता शंभू कुमार सिंह ने थाने में आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल 2026 की दोपहर सूचना मिली थी कि खेत में कटाई के दौरान हार्वेस्टर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची और जांच की, जिसमें पाया गया कि 11 केवी का पोल और उससे जुड़े तार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस घटना के कारण करीब 4 हजार घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

विभाग के अनुसार, इस नुकसान से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को कुल 1,72,733 रुपये की क्षति हुई है।
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि कनीय अभियंता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद प्रभावित इलाके में बिजली बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments