Homeअधौराकैमूर में हादसा: सीढ़ी से गिरने के बाद बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचने...

कैमूर में हादसा: सीढ़ी से गिरने के बाद बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति की मौत

कैमूर में सीढ़ी से गिरने के बाद व्यक्ति की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Bihar: कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र के पहाड़ी गांव बड़वानकला से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां सीढ़ी से गिरकर घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय लालचंद सिंह के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय राम रतन सिंह के पुत्र थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले लालचंद सिंह घर में सीढ़ी से उतरते समय अचानक गिर गए थे, जिससे उनकी कमर में गंभीर चोट आई थी। शुरुआती इलाज भगवानपुर में चल रहा था, लेकिन बुधवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद परिवार वाले उन्हें भभुआ सदर अस्पताल लेकर जा रहे थे, मगर रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

मृतक की पत्नी ने बताया कि परिवार की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं, जिनमें से केवल एक बेटी की शादी हो पाई है। बाकी बच्चों की जिम्मेदारी अब परिवार पर भारी पड़ गई है। बड़ा बेटा बाहर काम करता है, जबकि लालचंद सिंह की कमाई से ही घर का खर्च चलता था। इस अप्रत्याशित घटना से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजन एंबुलेंस के जरिए शव को गांव वापस ले गए।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments