Homeचैनपुरकैमूर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, देसी शराब के साथ...

कैमूर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, देसी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, नशे में हंगामा कर रहा व्यक्ति भी पकड़ा गया

कैमूर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, तस्कर समेत दो गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से एक शराब तस्कर और शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्कर के पास से 81 पीस ब्लू लाइम देसी मसालेदार शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 16.200 लीटर बताई गई है। वहीं, दूसरी कार्रवाई में शराब के नशे में गांव में उत्पात मचा रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पहली कार्रवाई चैनपुर थाना क्षेत्र के बिड्डी गांव के समीप की गई। पुलिस को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध रूप से देसी शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम बिड्डी गांव निवासी मसीहा खान के चेंबर के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही एक व्यक्ति पिट्ठू बैग और हाथ में झोला लेकर गुनई गांव की ओर भागने लगा। पुलिस ने सशस्त्र बलों की मदद से पीछा कर उसे पकड़ लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान गुनई गांव निवासी शिवपरशन बिंद के पुत्र विनोद बिंद के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पिट्ठू बैग और झोले से 81 पीस ब्लू लाइम देसी मसालेदार शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 16.2 लीटर पाई गई। पुलिस पूछताछ में विनोद बिंद ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के धरौली बाजार स्थित शराब ठेका से शराब खरीदकर लाता था और प्रत्येक पीस को 200 रुपये में बेचता था। पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदगांव सुहावल में की गई, जहां पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नंदगांव सुहावल निवासी राजकुमार सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष के अनुसार ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि राजेश कुमार सिंह शराब के नशे में गांव में हंगामा और उत्पात कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद राजेश कुमार सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर चिकित्सीय जांच कराई गई। मेडिकल जांच में उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की खरीद-बिक्री और शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments