Home भभुआ कैमूर में युवक ने खुद को चाकू मारकर दी जान, कथित प्रेम...

कैमूर में युवक ने खुद को चाकू मारकर दी जान, कथित प्रेम संबंध टूटने के बाद उठाया खौफनाक कदम

कैमूर में युवक ने खुद को चाकू मारकर दी जान, प्रेम संबंध विवाद के बाद हुई मौत

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ नगर क्षेत्र में एक युवक द्वारा खुद पर चाकू से हमला कर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल अवस्था में युवक को पहले सदर अस्पताल और फिर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान भभुआ वार्ड संख्या 18 निवासी मरहूम अजीज राईन के पुत्र सगीर राईन के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सगीर पिछले कुछ समय से एक महिला के संपर्क में था, जिसे लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पत्नी ने लगाए प्रताड़ना और मारपीट के आरोप
मृतक की पत्नी रोजी उर्फ अनवरी परवीन ने बताया कि उसकी शादी सगीर राईन से हुई थी और शादी के बाद से ही पति का व्यवहार ठीक नहीं था। उसने आरोप लगाया कि सगीर का भभुआ शहर के चकबंदी रोड स्थित एक महिला से संबंध था, जिसका विरोध करने पर वह अक्सर मारपीट करता था। पत्नी के मुताबिक रविवार देर रात इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ। इसी दौरान कथित रूप से दूसरी महिला द्वारा बात करने से इनकार किए जाने के बाद सगीर अचानक आक्रामक हो गया और खुद पर चाकू से कई वार कर लिए। हमले में उसके दोनों पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गए तथा सिर पर भी गहरी चोटें आईं।

बीच-बचाव करने पहुंचे बेटों पर भी किया हमला
परिजनों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि उसने अपने दोनों बेटों पर भी हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। सोमवार सुबह हालत ज्यादा बिगड़ने पर आसपास के लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। बताया गया कि वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

“इंकार करने पर आत्महत्या की धमकी देता था”
घटना के दौरान परिवार के साथ मौजूद वार्ड संख्या 16 निवासी शराफत राईन ने बताया कि संबंधित महिला ने पुलिस के सामने कहा था कि जब भी वह सगीर से दूरी बनाने की कोशिश करती थी, वह आत्महत्या की धमकी देने लगता था। इसी दबाव में वह उससे संपर्क बनाए हुए थी।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
मौत के बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ लेकर पहुंचे। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। मोहल्ले के लोगों के अनुसार सगीर पहले वाहन चालक के रूप में काम करता था और बाद में सब्जी मंडी में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से वह गलत संगत में पड़ गया था, जिसके बाद उसके व्यवहार में काफी बदलाव आ गया था।

Exit mobile version