Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पति नंदू कुमार पाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे उनकी पत्नी घर में खाना बना रही थीं। तभी अचानक पुराने ईंट-सीमेंट से बने छत का सीलिंग टूटकर उनके ऊपर आ गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे में गर्भस्थ शिशु की भी जान नहीं बच सकी। परिवार ने बताया कि दंपति का एक दो वर्षीय बेटा भी है, जो अब मां के साए से वंचित हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान का सीलिंग काफी पुराना और जर्जर था, जिसके अचानक ढह जाने से यह हादसा हुआ। इस बीच भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे राजद के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। परिवार का कहना है कि वे आर्थिक रूप से कमजोर हैं और इस कठिन समय में सरकारी मदद की बेहद आवश्यकता है।



