Bihar, कैमूर (भभुआ): जिले के भभुआ नगर क्षेत्र से दुष्कर्म का एक गंभीर मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज़ एक घंटे के भीतर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भभुआ नगर के एक वार्ड की निवासी महिला ने आवेदन देकर पड़ोसी वार्ड के एक युवक पर अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया।
त्वरित कार्रवाई में मिली सफलता
गठित पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाया और अल्प समय में ही आरोपी को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया तथा न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया गया है।
एसपी ने दी जानकारी
मामले को लेकर कैमूर के पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपित के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले में स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया अपनाकर आरोपी को कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।