Home दुर्गावती कैमूर में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 16...

कैमूर में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

कैमूर: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत, दुर्गावती के गोरार गांव में मातम

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के गोरार गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोरी की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार गोरार गांव निवासी ओमप्रकाश राम की 16 वर्षीय पुत्री सरिता कुमारी गुरुवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे घर के पास किसी घरेलू कार्य से निकली थी। काफी समय तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान घर से कुछ दूरी पर स्थित पानी से भरे एक गड्ढे में उसके कपड़े का हिस्सा पानी के ऊपर दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उसे बाहर निकाला गया और तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन शव को लेकर दुर्गावती थाना पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेज दिया। बताया जा रहा है कि सरिता अपने माता-पिता की मंझली संतान थी। उसकी असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और लोग परिजनों को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

 

Exit mobile version