Homeचैनपुरकैमूर में दंपति से मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा...

कैमूर में दंपति से मारपीट मामले का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

कैमूर: दंपति से मारपीट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नंदगांव गांव में दंपति के साथ हुई मारपीट की घटना में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नंदगांव निवासी रामअवतार यादव के पुत्र नितीश यादव के रूप में हुई है। मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि यह मामला 27 जून का है, जब गांव में आपसी विवाद के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए थे। घटना के बाद एक पक्ष के विनोद यादव ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए रामअवतार यादव तथा उनके दोनों पुत्रों पप्पू यादव और नितीश यादव को नामजद आरोपी बनाया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपित उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की, जिससे उन्हें भी चोटें आईं।

थानाध्यक्ष के अनुसार, मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नामजद आरोपी नितीश यादव गांव में मौजूद है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और मेडिकल जांच पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments