Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


कहां कितने मामलों का हुआ निपटारा
भभुआ प्रखंड की मिरियां पंचायत में 29 में से 24, महुअत में 30 में से 25 और मींव में 11 में से 10 आवेदनों का निष्पादन किया गया। अधौरा प्रखंड की बड़वानकला पंचायत में 70 आवेदनों में से 38 मामलों का समाधान हुआ। मोहनियां प्रखंड की अमेठ पंचायत में 75 में से 35 और भिट्टी पंचायत में 60 में से 28 आवेदनों का निपटारा किया गया। चैनपुर प्रखंड की अमांव पंचायत में 24 में से 15 आवेदन मौके पर निष्पादित किए गए। इसके अलावा भगवानपुर प्रखंड की पढ़ौती पंचायत में 24 में से 9, रामपुर प्रखंड की बड़कागांव पंचायत में 18 में से 2 और रामगढ़ प्रखंड की अकोढ़ी पंचायत में 21 में से 9 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं, चांद प्रखंड की गोई पंचायत में प्राप्त तीनों आवेदन अभी प्रक्रियाधीन हैं।
विभागीय स्टॉल पर हुई शिकायतों की सुनवाई
सहयोग शिविर में ग्रामीणों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। यहां शिकायतों और आवेदनों का पंजीकरण करने के साथ कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट समाधान किया गया। जिन समस्याओं के तत्काल समाधान की स्थिति नहीं थी, उन्हें संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया। जिला प्रशासन ने लंबित मामलों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। प्रशासन का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराना और उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है।



