Homeकुदराकुदरा रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में...

कुदरा रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

कुदरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, जीआरपी-आरपीएफ जांच में जुटी

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा रेलवे स्टेशन के समीप मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक रेल हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे कुदरा रेलवे स्टेशन से लगभग 100 मीटर पश्चिम रेलवे गुमटी के पास पूर्व दिशा से पश्चिम की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में व्यक्ति आ गया। ट्रेन की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुप्तानाथ चौधरी (पिता- स्वर्गीय झगरू चौधरी), निवासी ग्राम गोरी, पोस्ट गोरी, जिला रोहतास के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments