Homeचैनपुरकरीब नौ माह बाद खुली श्रीहरसू ब्रह्म मंदिर की दानपेटी, पहली पेटी...

करीब नौ माह बाद खुली श्रीहरसू ब्रह्म मंदिर की दानपेटी, पहली पेटी से निकले तीन लाख रुपये

श्रीहरसू ब्रह्म मंदिर की दानपेटी खुली, पहली पेटी से मिले करीब 3 लाख रुपये

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के प्रसिद्ध एवं अति प्राचीन श्रीहरसू ब्रह्म मंदिर में लंबे अंतराल के बाद दानपेटी खोली गई। करीब आठ से नौ माह बाद खोली गई पहली दानपेटी से लगभग तीन लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई है। हालांकि, दानपेटी से निकले सिक्कों की गिनती अभी पूरी नहीं हुई है। हरसू ब्रह्म स्थान न्यास समिति के अध्यक्ष रामाधार पाण्डेय की मौजूदगी में दानपेटी खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके बाद प्रखंड राजस्व पदाधिकारी की देखरेख में प्राप्त राशि की गिनती कराई गई। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया कैमरे की निगरानी में संपन्न हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

दानपेटी से निकले नोट और सिक्कों को पहले अलग-अलग किया गया। नोटों को मूल्य के अनुसार छांटकर उनके बंडल तैयार किए गए, जिसके बाद नोटों की गिनती शुरू की गई। समिति के कुछ सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण गिनती की प्रक्रिया में परेशानी भी सामने आई, लेकिन सचिव वीरेंद्र पाण्डेय, कोषाध्यक्ष बद्रीनाथ शुक्ला, सदस्य ब्रह्मप्रकाश द्विवेदी, भानु माली सहित अन्य लोगों के सहयोग से गिनती का कार्य पूरा किया गया।

समिति के सचिव ने बताया कि मंदिर परिसर में कुल छह दानपेटियां हैं। फिलहाल एक दानपेटी ही खोली गई है, जिससे करीब तीन लाख रुपये प्राप्त हुए हैं। सिक्कों की गिनती बाकी है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि से पहले सभी दानपेटियां खोलकर प्राप्त राशि की गिनती पूरी करने का प्रयास किया जाएगा। इधर, न्यास समिति के अध्यक्ष रामाधार पाण्डेय ने बताया कि नवगठित समिति नवरात्रि को लेकर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए तैयारियां कर रही है। उन्होंने कहा कि बाबा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए स्थानीय लोगों से भी सहयोग की अपील की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments