Homeचैनपुरएटीएम में मदद के बहाने महिला से ठगी, कार्ड बदलकर खाते से...

एटीएम में मदद के बहाने महिला से ठगी, कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 1 लाख रुपये से ज्यादा

कैमूर में एटीएम कार्ड बदलकर महिला से ठगी, खाते से 1 लाख रुपये से अधिक की निकासी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एटीएम में एक महिला के साथ बड़ी ठगी की घटना सामने आई है। एटीएम से रुपये निकालने पहुंची महिला का कार्ड शातिर युवक ने चालाकी से बदल दिया और बाद में उसके खाते से एक लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली। पीड़िता की शिकायत पर चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिऊर निवासी कुमकुम देवी, पति कामेश्वर मिश्रा, 4 मई 2026 की शाम करीब 5 बजे रुपये निकालने के लिए चैनपुर स्थित पीएनबी एटीएम पहुंची थीं। महिला ने अपने एसबीआई एटीएम कार्ड से दो बार में 10 हजार और 5 हजार रुपये, कुल 15 हजार की निकासी की। इसी दौरान एटीएम के अंदर पहले से मौजूद एक युवक ने महिला को भ्रमित कर उनका कार्ड बदल दिया। महिला को इसकी जानकारी उस समय नहीं हो सकी। बाद में अलग-अलग तारीखों में उनके खाते से कई ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 1 लाख 1 हजार 894 रुपये की निकासी कर ली गई।

जब महिला ने अपने कार्ड की जांच की तो पाया कि उनके पास जो एटीएम कार्ड है, वह किसी उषा देवी के नाम से है। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने पहले बैंक में शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया। मामले को लेकर चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि एटीएम कार्ड बदलकर अवैध निकासी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आरोपित की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments