Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगरिया में बीते 12 जनवरी की सुबह किराए के मकान में रह रहे बिस्कोमान गोदाम के सहायक प्रबंधक सागर आनंद पांडे का शव बरामद होने के बाद तफ्तीश में जुटी पुलिस की अभी भी हाथ खाली है, जबकि एक सप्ताह बीत गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आपको बता दें कि चैनपुर के भुवालपुर में स्थित बिस्कोमान कृषक केंद्र पर सहायक प्रबंधक के रूप में कार्यरत सागर आनंद पांडे जोकि धनबाद के रहने वाले थे, उनका शव जगरिया स्थित उनके किराए के मकान में 12 जनवरी 2022 की तिथि को दिन के 11:30 बजे के आसपास पुलिस के द्वारा बरामद किया गया था, हत्यारे के द्वारा हत्या को अंजाम देने के बाद पूरी घटनाक्रम को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया गया।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
मगर जिस कमरे में प्रबंधक का शव बरामद हुआ था उस कमरे के बाहर मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा हुआ था, सहित कई ऐसे साक्ष्य उस दौरान पुलिस को मिले जो यह प्रमाणित कर रहा था कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, हालांकि प्रथम दृष्टया चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा हत्या की बात बताई गई थी एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के उपरांत मामले का खुलासा होने की बात कही गई, मगर लगातार एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
इस घटना को अपराधियों के द्वारा किस मकसद से अंजाम दिया गया है और किसके द्वारा दिया गया है यह एक अनसुलझी पहेली बनी हुई है, ग्रामीण भी आश्चर्यचकित है कि घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा है जबकि उस मकान में अकेला प्रबंधक ही रहे थे तो जब आत्महत्या प्रबंधन के द्वारा कर ली गई थी तो बाहर से फिर ताला किसके द्वारा लगा दिया गया।
- कैमूर में मजदूरी कटौती पर भड़के मनरेगा श्रमिक, कार्यालय का घेराव कर मांगा पूरा भुगतान
- पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि इस के अनुसंधानकर्ता एसआई रामरतन पंडित को बनाया गया है जिनके द्वारा अनुसंधान किया जा रहा है कई अनसुलझी पहेली है जिसे सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आया है, जिस कारण से कई मामलों पर पर्दे पड़े हैं जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आएगा उसके उपरांत पुलिस की जांच आगे बढ़ सकेगी।
- भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर तड़के गोलियां चलने से मचा हड़कंप, स्कॉर्पियो में भी तोड़फोड़
- सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई: ट्रंप के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

