Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वायरल वीडियो में डिप्टी सीएम अपनी गाड़ी में बैठी हैं और कुछ लोग बाहर खड़े हैं गाड़ी में बैठे बैठे उपमुख्यमंत्री कह रही है की तुम्हारा नेता जो सेक्रेटरी है आरा का (अपशब्दों का प्रयोग करते हुए) कहां का है, तुम्हारा वो नेता कहता है कि मुजफ्फरपुर में ही एग्जाम होगा तो करो मुजफ्फरपुर में एग्जाम, हम कहे थे की मोतिहारी और बेतिया करो” लेकिन वो कहता है वहीं होगा तो करो।
दरअसल इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है की यह वीडियो 12 नवंबर का है उस दिन डिप्टी सीएम अपने विधानसभा क्षेत्र बेतिया में ही थी, वह जब सर्किट हाउस से निकल कहीं जा रही थी तो छात्रों ने उनका घेराव कर दिया, यहाँ वोकेशनल के छात्र धरना पर बैठे हुए थे जो बीआरए यूनिवर्सिटी की फैसला का विरोध कर रहे थे।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल
बताया जा रहा है की आंदोलन कर रहे छात्र परीक्षा केंद्र चंपारण में बनाए जाने की मांग कर रहे थे, इसी मांग को लेकर जब छात्रों ने उपमुख्यमंत्री रेणु देवी से बात करनी चाहिए तो डिप्टी सीएम आक्रोशित हो गई और अपनी कार के पास खड़े छात्रों की क्लास लगा दी इस दौरान वह इतनी आक्रोशित हो गई की उन्होंने छात्र नेताओं के लिए अपशब्दों का भी प्रयोग कर दिया, हालांकि इस मामले में डिप्टी सीएम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, वही उनके सहयोगी मंत्री, नेता भी वीडियो को लेकर साफ-साफ बोलने से बच रहे हैं।
- मां ने दो मासूम बेटियों के साथ पानी भरे गहरे गड्ढे में लगाई छलांग, तीनों की मौत पति से हुआ था विवाद
- अवैध हथियार नेटवर्क का खुलासा, 4 गिरफ्तार 2 कार्बाइन समेत 8 हथियार 159 कारतूस बरामद औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर व भोजपुर में सप्लाई

