Homeरामगढ़ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए रिटायर्ड सेना जवान, मौके पर...

ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए रिटायर्ड सेना जवान, मौके पर मौत; चालक वाहन लेकर फरार

कैमूर में ईंट लदे ट्रैक्टर ने रिटायर्ड सेना जवान को रौंदा, मौत

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुए सड़क हादसे में सेवानिवृत्त सेना के एक जवान की मौत हो गई। हादसा रामगढ़-मोहनियां पथ पर एनएच-319ए में अमूल दूध संयंत्र के समीप हुआ। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी जयशंकर पाठक के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जयशंकर पाठक मंगलवार सुबह अपनी बाइक से भभुआ की ओर से अपने गांव दिलदारनगर लौट रहे थे। सुबह करीब 8:40 बजे जब वह रामगढ़ थाना से लगभग एक किलोमीटर दक्षिण अमूल दूध संयंत्र के समीप पहुंचे, तभी रामगढ़ की तरफ से आ रहे ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS news

हादसे के बाद चालक ईंट लदे ट्रैक्टर को लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए, जिसके बाद रामगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे ईंट लदे ट्रैक्टर और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पुलिस ने जानकारी जुटाई है। रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सेवानिवृत्त सेना जवान की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद मौके से फरार हुए ट्रैक्टर का पता लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments