Homeकैमूरइंटर परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, परीक्षा केंद्रों के आसपास साइबर कैफे...

इंटर परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, परीक्षा केंद्रों के आसपास साइबर कैफे व फोटोस्टेट दुकानों पर रहेगी पैनी नजर

इंटर परीक्षा 2026: कैमूर में प्रशासन सख्त, साइबर कैफे व फोटोस्टेट दुकानों पर नजर

Bihar, कैमूर (भभुआ): कैमूर जिले में आगामी 02 फरवरी 2026 से प्रारंभ होने वाली इंटरमीडिएट वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 को कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने को लेकर भभुआ अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। परीक्षा को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ), भभुआ द्वारा कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इंटर परीक्षा 2026

अनुमंडल क्षेत्र के सभी 21 परीक्षा केंद्रों के आसपास स्थित साइबर कैफे एवं फोटोस्टेट दुकानों की विशेष निगरानी की जाएगी। यह निगरानी परीक्षा प्रारंभ होने के एक दिन पूर्व से लेकर परीक्षा समाप्ति के एक घंटे बाद तक लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की शुचिता भंग करने या किसी भी प्रकार के कदाचार में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित साइबर कैफे अथवा फोटोस्टेट दुकान संचालक के विरुद्ध तत्काल विधि-सम्मत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शहर के प्रमुख मार्गों एवं परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया गया है। यातायात पुलिस एवं संबंधित थाना अध्यक्षों को लगातार गश्त (पेट्रोलिंग) करने का निर्देश दिया गया है।

इंटर परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक, जबकि द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक होगी।
परीक्षा के सफल संचालन को लेकर नगर परिषद भभुआ के कार्यपालक पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी (भभुआ एवं भगवानपुर), अंचलाधिकारी तथा संबंधित थानों के पुलिस अधिकारियों को आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि परीक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही या नियम उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments