Bihar: रोहतास जिले के काराकाट थाना क्षेत्र के मंगरा गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बुधवार की सुबह दो दोस्तों के द्वारा अपने एक दोस्त को गोली मार दी गई। जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसका इलाज बनारस के एक निजी क्लीनिक में जारी है। वही घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतुस बरामद किया है। साथ ही घटना के मुख्य आरोपी को पुलिस ने बनारस से गिरफ्तार कर लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरा निवासी स्व सुनील यादव के 18 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार को उसके दोस्त व स्व योगेंद्र यादव के पुत्र रितेश कुमार उर्फ बाघवा और एक अन्य ने मिलकर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन में बिक्रमगंज के करुणा अस्पताल में ले गए। लेकिन चिकित्सक के अनुपस्थिति के कारण तत्काल उसे बनारस ले गए।
बनारस एक निजी क्लिनिक जख्मी युवक का इलाज हो रहा है। थानाध्यक्ष भागीरथ कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हीं पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंच गई। घटना स्थल से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी को बनारस से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक अपराधिक प्रवृति का है। किसी मामले में वह जेल से हाल हीं में जमानत पर रिहा होकर आया है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया।
Views: 334