Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय डीहां में एक वरीय शिक्षक को विद्यालय का प्रभार लेने के आदेश पत्र निर्गत होने के बावजूद शिक्षक के द्वारा आदेश की अवहेलना करने के आरोप में चैनपुर बीईओ के द्वारा उक्त शिक्षक को शोकाॅज करते हुए 24 घंटा के अंदर स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रखंड बीआरसी
इस मामले से संबंधित मिली जानकारी के मुताबिक जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के आदेश के आलोक में चैनपुर बीईओ के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय डीहां के वरीय शिक्षक प्रभाकर सिंह को पत्र जारी करते हुए यह आदेश दिया गया था कि शिक्षा विभाग से जारी आदेश के अनुसार सभी विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर वरीय शिक्षक रहेंगे।
- ट्रेन में टीटीई बनकर यात्रियों से वसूली कर रहे थे दो युवक, RPF ने पकड़ा; चोरी के मोबाइल भी बरामद
- महागठबंधन में बढ़ती खींचतान पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, बोले- राजनीतिक गठजोड़ नहीं, अपने-अपने हिसाब से चल रहे दल
जांच में पाया गया था कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय डीहां में एक कनिय शिक्षक मनोज कुमार ठाकुर प्रधानाध्यापक के पद पर प्रभार में हैं, उस आलोक में वरीय शिक्षक प्रभाकर सिंह को पत्र जारी कर यह आदेश दिया गया कि आप कनिय शिक्षक मनोज कुमार ठाकुर से प्रधानाध्यापक का प्रभार ले ले मगर, इस आदेश की लगातार अवहेलना की जाती रही, इस मामले में शिक्षकों को शोकाॅज किया गया है।
- आधी रात धधक उठा घर, पिता और भांजी की मौत; 16 वर्षीय किशोरी गंभीर
- औरंगाबाद में सीएसपी संचालक पर अपराधियों का हमला, जांघ में गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे
इससे जुड़ी जानकारी लेने पर बीईओ बाबूलाल साहनी के द्वारा बताया गया कि वरीय शिक्षक प्रभाकर सिंह को पत्रांक 274 दिनांक 27 अक्टूबर 2021 की तिथि को पत्र जारी कर प्रधानाध्यापक का प्रभार लेने के लिए आदेशित किया गया था, इसके लिए जारी पत्र के साथ-साथ मौखिक सूचना भी दी गई थी।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
मगर शिक्षक प्रभाकर सिंह के द्वारा ना ही प्रभार लिया गया ना ही इनके द्वारा, उन्हें जारी किया गया पत्र स्वीकार किया गया आदेश की अवहेलना में उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है, तत्काल प्रभाव से उनका वेतन स्थगित करते हुए 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा गया है, उचित जवाब ना होने की स्थिति में उनके ऊपर कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

