Homeअधौराअधौरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में युवक की मौत, दो...

अधौरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रैक्टर-बाइक टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर वाराणसी रेफर

ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर हालत में BHU वाराणसी रेफर

Bihar: कैमूर जिले के अधौरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsमिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे अधौरा चिड़ियाखाना के पास हुई। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर सवार तीन युवक शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में जोरदाग गांव निवासी अवधेश उरांव के 30 वर्षीय पुत्र रवि शंकर उरांव की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं गोइया गांव निवासी गोरख उरांव के 22 वर्षीय पुत्र अनीश उरांव और राम इकबाल के 25 वर्षीय पुत्र कुंदन उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अधौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों को बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान रवि शंकर उरांव की मौत हो गई, जबकि बाकी दोनों युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर वाराणसी (BHU) भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के प्रमुख उत्तम पटेल ने बताया कि मृतक दो भाइयों में एक था और वही परिवार का सहारा था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और परिवार बेहद गरीब है। उन्होंने जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनकर सदर अस्पताल में मौजूद मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments