Homeनवादाअज्ञात वाहन की चपेट में आने से अंचल कार्यालय के नजीर एवं...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से अंचल कार्यालय के नजीर एवं अंचल निरीक्षक की मौत

Bihar: नवादा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रहा है, जंहा सड़क दुर्घटना में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जिन लोगो की मौत हुई है, दोनों एक अधिकारी व एक कर्मचारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News दरसल यह घटना शनिवार का है। यह घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के पचगामा गांव के पास घटित हुई है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों शनिवार को सिरदला प्रखंड कार्यालय से नवादा जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन  की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिरदला प्रखंड कार्यालय के नाजिर अनुज कुमार एवं  अंचल निरीक्षक ओमप्रकाश के रूप में की गई है।

दोनों एक ही बाइक पर सवार हो कर आ रहे थे। उसी दौरान यह दर्दनाक घटना घटित हो गई। जिसके बाद तत्काल इस घटना की सुचना आपातकालीन सेवा 112 पुलिस टीम को दिया गया, घटना की सुचना मिलते ही मौके पर वंहा पहुंचकर पुलिस ने दोनों के शव को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments