Home नालंदा राजगीर में श्रीलंकाई पर्यटक की मौत, विश्व शांति स्तूप दर्शन के दौरान...

राजगीर में श्रीलंकाई पर्यटक की मौत, विश्व शांति स्तूप दर्शन के दौरान गिर पड़े

मैननागे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उनके साथियों ने मौके पर ही सीपीआर (CPR) देने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

श्रीलंकाई पर्यटक की मौत

राजगीर (बिहार): विश्वप्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल राजगीर में सोमवार को एक विदेशी पर्यटक की मौत से अफरा-तफरी मच गई। श्रीलंका से आए 74 वर्षीय पर्यटक पराना मैननागे की सीढ़ियाँ चढ़ते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई और देखते ही देखते उनकी मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजगीर

श्रीलंका से आया 87 सदस्यीय दल

मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका से 87 पर्यटकों का एक दल भारत भ्रमण पर आया हुआ है। यह दल बनारस और बोधगया घूमने के बाद सोमवार की सुबह राजगीर पहुंचा था। सभी पर्यटक विश्व शांति स्तूप के दर्शन के लिए सीढ़ियों से ऊपर जा रहे थे।

अचानक गिर पड़े पर्यटक

इसी दौरान पराना मैननागे अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। उनके साथियों ने मौके पर ही सीपीआर (CPR) देने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद रोपवे प्रबंधन के कर्मचारियों की मदद से उन्हें तुरंत राजगीर अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका

राजगीर थानाध्यक्ष रमन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत होता है। शव को उनके सहयोगियों के हवाले कर दिया गया है। वहीं, प्रशासन की ओर से शव को श्रीलंका भेजने की औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

पर्यटकों में शोक की लहर

इस घटना के बाद श्रीलंकाई दल के सभी सदस्य स्तब्ध रह गए। राजगीर जैसे शांत और धार्मिक स्थल पर हुई इस घटना से पर्यटक बेहद दुखी हैं।

Exit mobile version