Home चैनपुर गोली लगने से घायल नीलगाय की इलाज के दौरान मौत

गोली लगने से घायल नीलगाय की इलाज के दौरान मौत

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव के बधार से भागती हुई एक नीलगाय आई। जो गोली से घायल थी। जिसका स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा प्राथमिक उपचार कराया गया एवं  इसकी जानकारी 112 नंबर की पुलिस को दी गई। सुचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा वन विभाग की टीम को सूचना दिया गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच नीलगाय को उपचार के लिए अपने साथ ले गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News मामले के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए स्थानीय ग्रामीण धर्मेंद्र यादव एवं धाना पासवान ने बताया की नौघरा की तरफ से एक नीलगाय काफी तेजी से भागती हुई आकर शेरपुर के बधार में गिर गई जबकि पीछे से तीन-चार लोग दौड़े हुए आ रहे थे, संबंधित लोगों को यह लोग नहीं पहचान सके, ग्रामीणों को देखकर वह वापस लौट गए, इसके बाद स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से चैनपुर के 112 नंबर की पुलिस को सूचना दी गई।

जिसके बाद सुचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा द्वारा वन विभाग के टीम को सूचना दिया गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की एक महिला वन कर्मी द्वारा नीलगाय को इलाज के लिए ले जाया गया है। वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर कैमूर डीएफओ चंचल प्रकाशम के द्वारा बताया गया की हरसू ब्रह्म धाम के पीछे एक गांव है शेरपुर वहां एक नीलगाय को गोली से घायल होने की सूचना वन विभाग की टीम को मिली थी मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के द्वारा सर्वप्रथम चैनपुर में ही प्राथमिक उपचार कराया गया। जहां से स्थिति सुधार ना होने पर भभुआ लाकर इलाज कराया गया, जहां नीलगाय की मौत हो गई है, उक्त घटना किसके द्वारा अंजाम दिया गया है इसकी जानकारी लेने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Exit mobile version