Home कुदरा अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पुसौली बाजार के समीप नेशनल हाईवे जीटी रोड पर सोमवार की देर  शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक ग्रामीण के मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक ग्रामीण की पहचान घटांव गांव निवासी हंसराज शर्मा के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार हंसराज शर्मा नेशनल हाईवे पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हंसराज पेशे से मिस्त्री थे और ट्रैक्टर आदि की मरम्मत किया करते थे। पुसौली बाजार में ही उनकी दुकान थी। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। जिसके कारण नेशनल हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई में जुट गई।

दुर्गावती में चोरी की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ चार युवक दबोचे गए

झारखंड जाने के दौरान बस में यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

कर्मनाशा बाजार में रातभर घर खंगालते रहे चोर, सुबह बिखरा सामान देख परिवार के उड़े होश

दुर्गावती नदी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए पुलिस ने शुरू की कवायद

NH-19 पर तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 33 पशु बरामद, चार गिरफ्तार

नौबतपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दुर्गावती के 25 वर्षीय युवक की मौत

रात में बाइक हादसे के बाद तालाब में गिरा युवक, सुबह पानी में मिला शव

कर्मनाशा के पास एनएच-19 पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी बाइक, महिला और बच्चे समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी

एनएच-19 पर पुलिस की छापेमारी, कंटेनर में ठूंसकर ले जाए जा रहे 43 मवेशी बरामद

एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा हाईवा, चालक गंभीर रूप से घायल

 

 

Exit mobile version