Home दुर्गावती एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा हाईवा,...

एनएच-19 पर भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में पीछे से घुसा हाईवा, चालक गंभीर रूप से घायल

कैमूर: NH-19 पर खड़े ट्रक में घुसी हाईवा, चालक गंभीर रूप से घायल

दुर्गावती दुर्घटना में छतिग्रस्त वाहन

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। धनेछा स्थित कालका होटल के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार हाईवा ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हाईवा का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन के अंदर बुरी तरह फंस गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर जूट लोग
मौके पर जूट लोग

खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ा हाईवा

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे एनएच-19 की दक्षिणी लेन में पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान पूर्व दिशा से दुर्गावती की ओर से आ रहा हाईवा पश्चिम दिशा में कर्मनाशा की तरफ जा रहा था। धनेछा के कालका होटल के पास पहुंचते ही हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद चालक केबिन के अंदर ही फंस गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

कटर से गेट काटकर चालक को निकाला गया बाहर

घायल चालक की पहचान चांद थाना क्षेत्र के खराटी गांव निवासी करीब 30 वर्षीय सोनू यादव के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही दुर्गावती थाना पुलिस और एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। हाईवा का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक अंदर ही फंसा हुआ था। उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। अंततः कटर की मदद से हाईवा का गेट काटा गया, जिसके बाद चालक को बाहर निकाला जा सका। इस दुर्घटना में चालक के पैर में गंभीर चोटें आई हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर

रेस्क्यू किए जाने के बाद घायल सोनू यादव को तत्काल दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, चोट की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल इस सड़क दुर्घटना के बाद एनएच-19 पर कुछ देर तक लोगों की आवाजाही और राहत कार्य को लेकर हलचल बनी रही।

 

Exit mobile version