Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक श्रीपत बिंद अपने गांव के समीप बहने वाली गोरेया नदी के उस पार सलथुआ मौजा में अपनी खेती के सिलसिले में दिन में गए हुए थे। इस क्रम में वे एक अन्य किसान के खेतों के किनारे लगाए गए तार की बाड़ के संपर्क में आ गए जिसमें बिजली का करंट प्रवाहित था। करंट प्रवाहित तार की बाड़ के संपर्क में आने से श्रीपत बिंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
- पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल
- पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: मदुरना में गोलीबारी-आगजनी, पिता-पुत्री घायल

थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को स्थल पर भेजा गया जहां उसके द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है। इस बीच घटना को लेकर इलाके में शोक और चिंता की लहर देखी जा रही है।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को इस तरह की व्यवस्था करनी चाहिए कि लोगों का जीवन सुरक्षित रह सके। बताते चलें कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पूर्व में भी बिजली के करंट के संपर्क में आने से कई लोगों की मौत हो चुकी है। बार-बार इस तरह की घटनाओं के होने के बावजूद इस बात को लेकर गंभीरता नहीं बरती जाती कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं न हों।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

