Homeचैनपुरहाटा नगर पंचायत में जनगणना की तैयारी तेज, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक

हाटा नगर पंचायत में जनगणना की तैयारी तेज, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक

हाटा नगर पंचायत में जनगणना की तैयारी तेज, घर-घर पहुंच रहे प्रगणक

Bihar: कैमूर जनगणना 2027 को लेकर चैनपुर प्रखंड के नगर पंचायत हाटा में मकान सूचीकरण और गणना कार्य जोर-शोर से जारी है। नगर पंचायत के सभी 11 वार्डों में यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है, जहां 30 प्रगणक और 5 सुपरवाइजर घर-घर जाकर जरूरी आंकड़े जुटा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

नगर पंचायत हाटा की कार्यपालक पदाधिकारी प्रतीक्षा प्रजापति ने बताया कि यह प्रारंभिक प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है, जिसके तहत हर मकान और उसमें रहने वाले लोगों का विस्तृत विवरण एकत्र किया जा रहा है। प्रगणक मकान का प्रकार, उसमें रहने वाले लोगों की संख्या सहित अन्य आवश्यक जानकारी विधिवत दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सर्वे का उद्देश्य क्षेत्र में आवासीय और गैर-आवासीय भवनों का सटीक डेटा तैयार करना है, जिससे आने वाले समय में सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाया जा सके। अधिकारियों की ओर से नगरवासियों से अपील की गई है कि वे 31 मई तक चलने वाले इस अभियान में पूरा सहयोग करें और मांगी जा रही सभी जानकारियां सही-सही उपलब्ध कराएं।

परिवार के मुखिया का नाम, लिंग, जाति, वैवाहिक स्थिति और परिवार के सदस्यों की संख्या जैसी जानकारी सही देना बेहद जरूरी है।
प्रशासन का कहना है कि प्रत्येक परिवार का एक प्रोफाइल तैयार किया जाएगा, जिसके आधार पर भविष्य में स्वास्थ्य, रोजगार, आवास और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। कार्यपालक पदाधिकारी ने यह भी बताया कि वे स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर कार्य की लगातार निगरानी कर रही हैं, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और जनगणना से जुड़ा यह कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ संपन्न हो सके।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments