Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सकरी ग्राम के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग जीटी रोड पर बुधवार को एक ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों के घायल हो जाने का मामला सामने आया है। वही घायलों में एक महिला भी शामिल है। घायलों की पहचान दुखिया देवी एवं कृष्णा चौधरी के रूप में की गई है, जो स्थानीय थाना क्षेत्र के बगड़ा गांव के रहने वाले हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार व्यक्ति वाहन पर अपनी महिला रिश्तेदार को लेकर सकरी पोखरा के समीप हाईवे क्रॉसिंग से होकर दक्षिणी लेन से उत्तरी लेन की ओर जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान मोहनियां की तरफ से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को कुदरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी देते हुए हाईवे पेट्रोलिंग टीम के कामेश्वर राम ने बताया कि ट्रक चालक ने बाइक सवारों को बचाने की काफी कोशिश की। वही स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना की वजह से कुछ देर के लिए आवागमन बाधित रहा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा कर हाईवे पेट्रोलिंग टीम के द्वारा आवागमन को सुचारू कराया गया।
Views: 453