Homeरोहताससासाराम-तिलौथू मार्ग पर भीषण हादसा, CRPF जवान की मौत; पांच लोग घायल

सासाराम-तिलौथू मार्ग पर भीषण हादसा, CRPF जवान की मौत; पांच लोग घायल

सासाराम-तिलौथू मार्ग पर सड़क हादसा, CRPF जवान की मौत

Bihar: रोहतास जिले में सासाराम-तिलौथू मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तिलौथू थाना क्षेत्र के टेढ़का गांव के पास हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, एक ऑटो सवारियों को लेकर तिलौथू की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा भिड़ा। दुर्घटना में ऑटो में सवार काराकाट थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी 40 वर्षीय कंचन कुमार ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई।

कंचन कुमार ठाकुर सीआरपीएफ में जवान थे और अपनी पत्नी के साथ ऑटो से तिलौथू की ओर जा रहे थे। दुर्घटना में उनकी पत्नी सहित पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद तिलौथू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तिलौथू थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ऑटो को जब्त कर लिया गया है। टक्कर मारने वाली बोलेरो की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments