Bihar: कैमूर जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा मंगलवार की रात्रि करीब 11 से 12 बजे के बीच श्रीस्टार ट्रांसपोर्ट कंपनी से संबंधित दो ट्रक दिल्ली से भभुआ स्तंभ के पास अंजनी पेट्रोल पंप के समीप एक गोदाम में माल डिलीवरी करने आया था। चुकी माल सुबह में खाली किया जाना था। इसी कारण ट्रक सवार सभी ट्रक को अंदर से बंद कर ट्रक में सो गए। इसी दौरान ट्रक के सामने 2 मोटरसाइकिल से 4 अज्ञात व्यक्ति आए और ट्रक के दोनों साइड के गेट को तोड़कर अंदर घुसने का प्रयास करने लगे। वही जब ट्रक के चालक एवं सहचालक के द्वारा इसका विरोध किया गया तो उक्त अपराधियों द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया। जिस कारण सहचालक घायल हो गया। जिसके बाद चालक एवं सहचालक अपनी जान बचाते हुए गाड़ी से कूद कर भाग गए। जिसके उपरांत अपराधी भी ट्रक लेकर भाग निकले।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही इस घटना की सुचना जैसे ही पुलिस को मिली घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश में अनुमंडल पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में तत्काल डी आई यू के टीम एवं थाना के पदाधिकारियों को शामिल करते हुए कुल 5 टीम का गठन किया गया। साथ ही कैमूर जिला का सभी थानों को अलर्ट करते हुए सभी सीमाओं को सील कर दिया गया। इसी क्रम में अतुल वाटिका के पास पुलिया से कोरी नहर पथ की ओर मुड़ने पर ट्रक का निशान देखते हुए पीछा किया जाने लगा।
तभी भभुआ-मोहनिया पथ के पास ट्रक दिखाई दिया। जिसके बाद पुलिस के द्वारा घेराबंदी करने पर अपराधी बबुरा पेट्रोल पंप के पास ट्रक को लावारिस हालत में छोड़ कर फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस के द्वारा माल लोडेड ट्रक (रजिस्ट्रेशन संख्या UP 21 CT 5318) को बरामद कर लिया गया। वही ट्रक चालक की पहचान मो0 फैसल पे आजाद, यूसुफपुर जिला मुरादाबाद उ प्र एवं सह चालक की पहचान मो0 इमरान पे छीदन जिला संभल उ. प्र. के रूप में की गई है। वही इस घटना में सहचालक घायल हुआ हैं, उसके पीठ एवं बाई हाथ में चाकू के निशान है। जो अब पूर्ण रूप से खतरे से बाहर हैं।
Views: 443