Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेढ़ के निवासी एक युवक को सवारी वाहन से घर जाने के दौरान बीच रास्ते में कुछ लोगों के द्वारा वाहन रुकवाकर वाहन से उतरवाते हुए जबरन गाली गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है, मामले को लेकर उक्त युवक के द्वारा चैनपुर थाने में शिकायत की गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए ग्राम मेढ़ के निवासी विनोद चौहान पिता स्वर्गीय शिवमुनि चौहान के द्वारा बताया गया कि यह हाटा से ग्राम मेढ़ तक चलने वाले सवारी मैजिक वाहन पर सवार होकर अपने गांव मेढ़ जा रहे थे उस दौरान जब वाहन सरैया से होकर गुजर रही तो दरवाजे पर बैठे प्रताप पांडे पिता कमल पांडे ने इनको देख लिया।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
इसके बाद उनके द्वारा अपने मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए कुंडा पहाड़ी के पास मैजिक वाहन को जबरन रुकवा कर इन्हें मैजिक वाहन से उतरवा कर गाली गलौज करते हुए मारपीट किया जाने लगी, मारपीट के दौरान पीछे से कुछ और लोग पहुंच गए। और उन लोगों के द्वारा भी मारपीट किया जाने लगा और मारपीट के गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, स्थानीय लोग जब मौके पर पहुंचे और बीच बचाव करने लगे तब लोगों के द्वारा इन्हें छोड़ा गया।
- बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय
- ‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना
जिसके बाद वहां से चैनपुर थाना पहुंचकर शिकायत किए जहां से इन्हें चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजकर इलाज करवाया गया है।
वही इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भान सिंह के द्वारा बताया गया कि मारपीट के घटना में एक युवक थाने पहुंचा जहां से उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है आवेदन प्राप्त होने के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
- आधी रात धधक उठा घर, पिता और भांजी की मौत; 16 वर्षीय किशोरी गंभीर
- औरंगाबाद में सीएसपी संचालक पर अपराधियों का हमला, जांघ में गोली मारकर तीन लाख रुपये लूटे

