Homeमोहनियासर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत झाड़-फूंक में बीता समय, अस्पताल...

सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत झाड़-फूंक में बीता समय, अस्पताल पहुंचने तक 10 साल की ज्योति ने तोड़ा दम

मोहनियां में सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, झाड़-फूंक में हुई देरी

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के भरखर गांव में सर्पदंश की घटना में 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, सांप के डंसने के बाद बच्ची का पहले झाड़-फूंक कराया गया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ती चली गई। जब उसे इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल मोहनियां ले जाया गया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृत बच्ची की पहचान भरखर गांव निवासी स्वर्गीय राम आशीष कुशवाहा की पुत्री ज्योति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद ज्योति घर में सोने चली गई थी। सोने के दौरान उसे किसी सांप ने डंस लिया। कुछ देर बाद बच्ची ने अपनी मां को शरीर के किसी हिस्से में कुछ काटने की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने इलाज के बजाय पहले झाड़-फूंक का सहारा लिया।

बताया गया कि झाड़-फूंक के दौरान बच्ची की तबीयत लगातार बिगड़ती गई। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उसे आनन-फानन में अनुमंडल अस्पताल मोहनियां लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्ची की जांच की, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मोहनियां थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि भरखर गांव में सर्पदंश से एक बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments