Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि नंदगांव स्थित पंचायत सरकार भवन में लगे सबमर्सिबल पंप की चोरी के बाद पंचायत सचिव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए श्याम सूरज बिंद उर्फ भूटन बिंद को गिरफ्तार किया था।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया एक सबमर्सिबल पंप बरामद किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को चोरी की घटना में शामिल अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने दोबारा छापेमारी की। इस दौरान लोहरा गांव से बलवंत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर एक और चोरी का सबमर्सिबल मोटर बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक, बरामद मोटर को जब्त कर चैनपुर थाना लाया गया। इसके बाद गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और चोरी किए गए सामान के संबंध में भी जांच कर रही है।



