Homeरोहताससड़क लुटेरों ने लूट के दौरान ट्रक मालिक की गोली मार की...

सड़क लुटेरों ने लूट के दौरान ट्रक मालिक की गोली मार की हत्या

Bihar: सासाराम जिले के दरीगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ताराचंडी के पास बुधवार को सड़क लुटेरों ने लूट की घटना के दौरान एक ट्रक मालिक और खलासी को गोली मार दी, जिसमें ट्रक मालिक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खलासी को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मौके पर पहुंची पुलिस
मौके पर पहुंची पुलिस

Road robbers on Wednesday shot a truck owner and a Khalasi during a robbery incident near Tarachandi located on the National Highway under Darigaon police station area of Sasaram district, in which the truck owner died on the spot while the Khalasi was taken to Sasaram for treatment. Sadar has been brought to the hospital.

मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के सागर जिला के मोतीनगर थाना क्षेत्र के राजीवनगर गांव निवासी सुदामा पटेल के रूप में की गई है, वहीं घायल खलासी जगमोहन पटेल भी मध्य प्रदेश के सागर जिला के देवरी थाना का पडरी बिजोर गांव का  निवासी है।

The deceased has been identified as Sudama Patel, a resident of Rajivnagar village under Motinagar police station area of Sagar district of Madhya Pradesh, while the injured Khalasi Jagmohan Patel is also a resident of Padri Bijor village of Deori police station in Sagar district of Madhya Pradesh.

जानकारी के अनुसार ताराचंडी के पास पाइप लदे ट्रक को रोककर उसकी रस्सी को ठीक किया जा रहा था, इसी दौरान चार की संख्या में आए अपराधियों ने ट्रक लूटने की कोशिश की, जिसके विरोध करने पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

According to the information, the rope was being fixed by stopping the pipe laden truck near Tarachandi, during which a number of criminals tried to rob the truck, on protesting, the criminals opened fire.

फायरिंग के बाद हुए शोर शराबा के बाद अपराधी भाग निकले, बाद में स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस मौके पर पहुंची साथ ही घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर आई, जहां चिकित्सकों ने सुदाम पटेल को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

After the noise after the firing, the criminals escaped, later with the help of local people, the police reached the spot and brought the injured to the Sadar Hospital for treatment, where the doctors declared Sudam Patel dead, after which the body was sent for post-mortem. sent for.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments