Homeरोहतासशिक्षक अपहरण कांड के आरोपित की वाराणसी में मौत, ग्रामीणों की पिटाई...

शिक्षक अपहरण कांड के आरोपित की वाराणसी में मौत, ग्रामीणों की पिटाई में हुआ था घायल

शिक्षक अपहरण कांड के आरोपित की वाराणसी में मौत, ग्रामीणों की पिटाई में हुआ था घायल

Bihar: रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में शिक्षक अपहरण के प्रयास के मामले में गिरफ्तार एक आरोपित की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नटवार थाना क्षेत्र के किशुनपुर बड़वा निवासी गुड्डू उर्फ राजेश्वर सिंह के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिनारा थाना
दिनारा थाना

जानकारी के अनुसार, बीते सोमवार की रात नरवर गांव से एक शिक्षक का अपहरण कर भाग रहे दो आरोपितों को ग्रामीणों ने डीएवी पब्लिक स्कूल के पास पकड़ लिया था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई कर दी। इस दौरान गुड्डू गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही अचेत हो गया।सूचना मिलते ही 112 नंबर की पुलिस के साथ कोचस और दिनारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को कब्जे में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। गुड्डू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।

वाराणसी में पुलिस अभिरक्षा के बीच इलाज के दौरान गुड्डू की मौत हो गई। इसके बाद कोचस थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया।
थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि मामले के दूसरे आरोपित बिंदेश्वरी पाल को इलाज के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शिक्षक अपहरण के इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments