Homeभभुआशादी से लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, कैमूर में...

शादी से लौट रही महिला को अज्ञात वाहन ने रौंदा, कैमूर में दर्दनाक हादसे से मातम; चार बेटियों के सिर से उठा मां का साया

कैमूर सड़क हादसा: शादी से लौट रही महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bihar: कैमूर जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक दर्दनाक दुर्घटना में शादी समारोह से घर लौट रही महिला की तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृत महिला की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी आत्मा राम की पत्नी लक्ष्मीना देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नखटौल गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। सोमवार को वह पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी जिगनी गांव के समीप तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के देवर रतन कुमार ने बताया कि घटना के समय सड़क पर आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण वाहन चालक आसानी से भागने में सफल रहा। बाद में राहगीरों ने महिला को सड़क किनारे पड़े देखा और इसकी जानकारी परिजनों व पुलिस को दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतका के पति आत्मा राम बाहर एक निजी कंपनी में काम करते हैं और उसी की कमाई से परिवार का गुजारा चलता है। परिवार में चार बेटियां और एक बेटा हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता और उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुट गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments