Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश
- प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, एम्बुलेंस न मिलने पर रास्ते में गई प्रसूता की जान
जानकारी के अनुसार रामगढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ककरैत घाट पारकर भतौनी के रास्ते बिना नंबर वाली बाइक से दो शराब तस्कर शराब की खेप ले देवहालिया की तरफ आ रहे हैं, पुलिस ने देवहालिया बाजार से पश्चिम नहर पुल तक चेकिंग शुरू की, इस दौरान बाइक सवार पुलिस को देख कर भागने लगे, पुलिस ने बाइक सवारों का पीछा किया, इसी क्रम में भतौनी गांव के समीप पुलिस की गाड़ी पलट गई वाहन को खुद थानाध्यक्ष चला रहे थे इस घटना में थानाध्यक्ष समेत एक सिपाही को हल्की चोट आई है, वही गाड़ी पलट जाने से शराब तस्कर अधेंरे का लाभ उठाकर भाग निकले।
- कैमूर के जंगल में तेंदुए की दस्तक, मुसहरवा बाबा के पास दिखने से ग्रामीणों में दहशत
- कैमूर में दर्दनाक हादसा: नीलगायों के झुंड से टकराकर पलटा टेंपो, पिता-पुत्र की मौत
थानाध्यक्ष आरके यादव ने बताया कि बुधवार की मध्यरात्रि देवहालिया के रास्ते बाइक से शराब लेकर दो तस्कर के आने की सूचना मिली थी, पुलिस ने तस्करों का पीछा किया लेकिन पुलिस के वाहन पलटने की वजह से बाइक सवार भागने में सफल रहे, उन्होंने बताया कि बाइक पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी अंकित नहीं है, रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित रहता तो तस्करों को आसानी से चिन्हित किया जा सकता था, पुलिस मामला दर्ज कर तस्करों को चिन्हित करने के प्रयास में जुट गई है, वहीं पुलिस वाहन को काफी नुकसान हुआ है।
- पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल
- पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: मदुरना में गोलीबारी-आगजनी, पिता-पुत्री घायल

