Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा, जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान हाटा नगर के वार्ड संख्या 6 निवासी स्वर्गीय बसंत साह के पुत्र महेंद्र साह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने महेंद्र साह के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आंगन में छिपाकर रखी एक पीस ब्लू लाइन देसी शराब और 25 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब की कुल मात्रा 4.7 लीटर बताई गई है। थानाध्यक्ष के अनुसार, महेंद्र साह शराब के मामले में पहले भी दो बार गिरफ्तार हो चुका है और तीसरी बार शराब के साथ पकड़ा गया है। उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई चैनपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में की गई। पुलिस को सूचना मिली कि लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी मनोज बिंद, पिता स्वर्गीय रामजन्म बिंद, निवासी लोदीपुर गांव में मौजूद है। उसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल लोदीपुर गांव में छापेमारी कर मनोज बिंद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसका मेडिकल जांच कराया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।