Homeचैनपुरशराब के नशे में हंगामा कर रहे आठ लोग गिरफ्तार, मेडिकल जांच...

शराब के नशे में हंगामा कर रहे आठ लोग गिरफ्तार, मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि

चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा कर रहे 8 लोग गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में हंगामा कर रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्र में छापेमारी कर की। गिरफ्तार सभी लोगों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गिरफ्तार लोगों में हाटा नगर निवासी शिवमूरत यादव के पुत्र सर्वजीत कुमार, अवखरा गांव निवासी नंदू विश्वकर्मा के पुत्र संदीप कुमार, बक्सर जिले के डुमरांव निवासी प्रेम शंकर चौधरी के पुत्र बाबू कुमार उर्फ श्रीमन नारायण, बभनियाव गांव निवासी नाचक बिंद के पुत्र पांचू बिंद, चैनपुर बाजार निवासी कांता राम के पुत्र अंतू राम, मदुरनी गांव निवासी दूधनाथ यादव के पुत्र दिनेश यादव तथा खरिगावां निवासी नंदलाल राम के पुत्र सन्नी राम समेत आठ लोग शामिल हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सर्वजीत कुमार हाटा में, संदीप कुमार अवखरा गांव में और बाबू कुमार चैनपुर में शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। इसी तरह अन्य लोग भी अपने-अपने गांव और आसपास के क्षेत्रों में शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। हंगामे से परेशान ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही सभी आरोपितों ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि हिरासत में लिए गए सभी आठ लोगों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा सभी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments