Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई। जांच में तीनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार युवकों की पहचान रोहतास जिले के कोचस निवासी राजेंद्र पासवान के पुत्र अंबिका पासवान, कन्हैया पासवान के पुत्र रम्मू पासवान और काशीनाथ गुप्ता के पुत्र सत्येंद्र कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं, चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर काफी समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चैनपुर बाजार निवासी जयप्रकाश सेठ के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। चैनपुर थानाध्यक्ष के अनुसार, दीपक कुमार के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। वारंट जारी होने के बाद से वह लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। पुलिस को उसके चैनपुर बाजार में मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद वारंटी को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। मेडिकल जांच के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।