Homeचैनपुरशराब के खिलाफ पुलिस की दोहरी कार्रवाई, टेंपो से 17.8 लीटर शराब...

शराब के खिलाफ पुलिस की दोहरी कार्रवाई, टेंपो से 17.8 लीटर शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

कैमूर: चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 17.8 लीटर शराब के साथ 3 गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब के अवैध कारोबार और शराब पीकर हंगामा करने वालों के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में गाजीपुर गांव के समीप पुलिस ने शराब लदे एक टेंपो को पकड़कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी कार्रवाई में सिरसी गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

गाजीपुर के समीप टेंपो से बरामद हुई 17.8 लीटर शराब

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से एक टेंपो पर सवार दो व्यक्ति शराब लेकर चैनपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर गांव की तरफ आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गाजीपुर गांव के समीप वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक टेंपो को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ाकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा करते हुए गाजीपुर डायवर्सन के समीप कच्चे रास्ते पर टेंपो की रफ्तार धीमी होने पर सशस्त्र बलों के सहयोग से उसे रोक लिया। इसके बाद टेंपो पर सवार दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गाजीपुर गांव निवासी छेदी बिंद के पुत्र वकील कुमार तथा सिकंदरपुर गांव निवासी माजिद खान के पुत्र वारिस खान के रूप में हुई है। टेंपो की तलाशी लेने पर बीच में रखे एक बैग से दो पेटियों में ब्लू लाइम ब्रांड की 89 पीस टेट्रा पैक देसी शराब बरामद हुई। इसकी कुल मात्रा 17.8 लीटर बताई गई है।

सिरसी में शराब के नशे में हंगामा कर रहा व्यक्ति गिरफ्तार

दूसरी कार्रवाई सिरसी गांव में हुई, जहां शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सिरसी गांव निवासी राजू रंजन राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राजू रंजन राम शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा था। इससे परेशान ग्रामीणों ने इसकी सूचना चैनपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपित भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन वहां मौजूद सशस्त्र बलों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। पुलिस हिरासत में लेने के बाद उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा गया, जहां शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष के अनुसार, राजू रंजन राम पूर्व में भी शराब के नशे में पकड़ा जा चुका है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि शराब बरामदगी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शराब के नशे में हंगामा करने के मामले में एक अन्य व्यक्ति की गिरफ्तारी हुई है। तीनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई है। मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments