Home चैनपुर लोदीपुर में घर से लोहे की ग्रील चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार;...

लोदीपुर में घर से लोहे की ग्रील चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार; चार नाबालिग भी विधि विरुद्ध

लोदीपुर में घर से ग्रील चोरी, 3 गिरफ्तार; 4 नाबालिग विधि विरुद्ध

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में घर में घुसकर लोहे की ग्रील उखाड़कर चोरी कर ले जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, चोरी की घटना में शामिल चार नाबालिगों को भी पुलिस ने विधि विरुद्ध बालक के रूप में चिह्नित करते हुए आवश्यक कार्रवाई की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
घटना को लेकर कूड़ासन गांव निवासी मुरलीधर तिवारी, पिता स्वर्गीय गणेश तिवारी, ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। आवेदन में बताया गया कि वह करीब 30 वर्षों से लोदीपुर निवासी बबलू श्रीवास्तव, पिता स्वर्गीय उमानाथ श्रीवास्तव, के घर पर रहकर राम-जानकी मंदिर में पूजा-पाठ का कार्य करते हैं। साथ ही वह बबलू श्रीवास्तव के घर की देखरेख भी करते हैं। आवेदन के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को दिन करीब 11 बजे सरफराज साह, पिंटू सिंह समेत अन्य लोगों द्वारा घर में प्रवेश कर लोहे की ग्रील उखाड़कर चोरी कर ली गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की सूचना चैनपुर पुलिस को दी गई। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले में लोदीपुर गांव निवासी पिंटू सिंह, पिता विजय सिंह एवं जुनैद शाह, पिता ताहिर शाह तथा हाटा गांव निवासी राकेश कुमार गुप्ता, पिता बंसी साह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, चोरी की वारदात में शामिल चार नाबालिगों को भी विधि विरुद्ध बालक के रूप में कार्रवाई के दायरे में लिया गया है। गिरफ्तार तीनों आरोपितों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, चारों नाबालिगों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चोरी की इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

 

Exit mobile version