Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पीड़ित पिता के अनुसार, 29 जून 2026 की रात करीब 9 बजे उनकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों की चिंता बढ़ गई। पूरी रात गांव और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन खोजबीन के दौरान ग्रामीणों से जानकारी मिली कि रामाशंकर राय नामक युवक युवती को शादी की नीयत से अपने साथ लेकर चला गया है। इसके बाद लड़की के पिता आरोपी के घर पहुंचे और उसके परिजनों से बेटी को वापस लाने की बात कही।
आरोप है कि इस दौरान आरोपी पक्ष ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गाली-गलौज की और मारपीट कर वहां से भगा दिया। घटना के बाद पीड़ित पिता ने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि युवती को भगाने और मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा युवती की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।



