Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंसी
जाम की स्थिति उस समय और गंभीर हो गई, जब रोहतास जिले के चेनारी से मरीज को लेकर वाराणसी जा रही एंबुलेंस भी वाहनों के बीच फंस गई। एंबुलेंस फंसे होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद उसे जाम से बाहर निकलवाया। इसके बाद एंबुलेंस को आगे रवाना किया गया।
टेंपो में फंसी महिला की साड़ी, सड़क पर हुआ विवाद
जाम के दौरान सड़क पार कर रही एक महिला की साड़ी अचानक एक टेंपो में फंसकर फट गई। इसको लेकर महिला और टेंपो चालक के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ता देख आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को शांत कराया। इस घटनाक्रम के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों का दबाव और बढ़ गया।
त्योहार की खुशी पर जाम पड़ा भारी
रक्षाबंधन के कारण बड़ी संख्या में लोग बाजारों में खरीदारी करने और अपने रिश्तेदारों के घर जाने के लिए निकले थे। अचानक बढ़े यातायात दबाव के कारण मुख्य सड़क पर वाहनों की रफ्तार थम गई। जाम में फंसे वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते रहे, जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों को भी परेशानी हुई। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित कराया। काफी मशक्कत के बाद जाम हटाया गया और एनएच-219 पर वाहनों का परिचालन सामान्य हो सका।



