Bihar news: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैनपुर बाजार में स्थित हरसू ब्रह्म धाम पर यूपी से दर्शन पूजन करने आए और लोगों के कार चालक को चैनपुर पुलिस के द्वारा शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए कार को जब्त कर चैनपुर थाने ले आया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारों से मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के मिर्जापुर से कुछ लोग हरसू ब्रह्म धाम दर्शन पूजन को पहुंचे थे, कार चालक के द्वारा पानी की बोतल में शराब भरकर लाया गया था, जिसे ड्राइविंग सीट के बगल वाली सीट पर रखकर खाने पीने की कुछ सामान लाते हुए पीने की तैयारी की जा रही थी।

तभी किसी के द्वारा चैनपुर थाने को इसकी सूचना दे दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा कार के अंदर जांच पड़ताल किया जाने लगा, जिसमें पानी की बोतल में 750 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद हुआ, जहां से पुलिस के द्वारा चालक को गिरफ्तार करते हुए शराब बरामद कर कार को जब्त कर चैनपुर थाना लाया गया।
- शादी का झांसा देकर 50 हजार की ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा
- सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, केबिनों की जांच में मचा हड़कंप; संचालक समेत कई गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद होने का दावा
इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार पासी ने बताया स्थानीय लोगों की सूचना पर उत्तर प्रदेश के ग्राम जिलबर, थाना जिगना, जनपद मिर्जापुर के निवासी संजय पाठक पिता छोटेलाल पाठक को पानी की बोतल में 750 एमएल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है, मौके पर से गिरफ्तार कर चैनपुर थाना लाने के उपरांत प्रतिबंधित शराब की तस्करी के मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

