Homeभभुआयूपी से पटना पहुंचाई जा रही 10 लाख की विदेशी शराब खेप...

यूपी से पटना पहुंचाई जा रही 10 लाख की विदेशी शराब खेप कैमूर में पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार

कैमूर पुलिस ने पकड़ी 10 लाख की विदेशी शराब, यूपी से पटना जा रही खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Bihar: कैमूर, बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच कैमूर पुलिस ने विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। भभुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश से पटना ले जाई जा रही करीब 257.185 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही अर्टिगा कार, ₹35,400 नकद और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

भभुआ के डीएसपी ओम प्रकाश ने प्रेसवार्ता में बताया कि शनिवार देर रात करीब 1 बजे सूचना मिली थी कि जिगनी पुल के रास्ते एक अर्टिगा कार में भारी मात्रा में शराब लेकर तस्कर गुजरने वाले हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और जिगनी पुल के समीप सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। जांच के दौरान दुर्गावती की ओर से आ रही संदिग्ध अर्टिगा कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन भगाने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने कार को रोक लिया और उसमें सवार दोनों लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

वाहन की तलाशी लेने पर कार से 604 बोतल विदेशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 257.185 लीटर थी, बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 10 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान प्रवीण कुमार (वाहन मालिक) और राहुल कुमार (चालक) के रूप में हुई है। दोनों पटना जिले के पालीगंज थाना क्षेत्र के पिपरदाहा बंगला गांव के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि शराब उत्तर प्रदेश से खरीदकर पटना के पालीगंज क्षेत्र में बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी। डीएसपी ओम प्रकाश ने कहा कि कैमूर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में शराब तस्करी और अन्य मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराया जाएगा और इस अवैध कारोबार में शामिल किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments