Home मोहनिया मोहनिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटना में महिला सहित चार घायल

मोहनिया थाना क्षेत्र में अलग-अलग दुर्घटना में महिला सहित चार घायल

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार की शाम अलग-अलग दुर्घटनाओं में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए, जिनका मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनिया थाना
मोहनिया थाना

Four people, including a woman, were injured in separate accidents on Saturday evening under Mohaniya police station area of Kaimur district, who have been referred to Varanasi after first aid at Mohania sub-divisional hospital.

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम सोंधी निवासी मुलायम यादव की पत्नी रूबी देवी अपने देवर मनीष यादव के साथ बाइक पर बैठकर मोहनियां आ रही थी इसी दौरान मोहनिया रामगढ़ पथ पर भरकर गांव के समीप बाइक और कार में टक्कर हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए, वहीं NH30 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से समहूता गांव निवासी चंदू साह के पुत्र शाहिद कुमार घायल हो गया।

According to the information, Ruby Devi, wife of Mulayam Yadav, resident of Sondhi village of police station area, along with her brother-in-law Manish Yadav, was coming to Mohania on a bike, during this time Mohaniya filled the Ramgarh path and a bike and car collided near the village in which 2 were injured. At the same time, Shahid Kumar, son of Chandu Sah, a resident of Samhuta village, was injured after being hit by an unknown vehicle on NH30.

थाना क्षेत्र के ही बरेज गांव के समीप मवेशी लदे वाहन की चपेट में आने से चेनारी रोहतास निवासी गुड्डू कुमार गुप्ता घायल हो गए, वह बाइक से शनिवार की शाम वाराणसी से अपने गांव जा रहे थे, तभी मवेशी से लदे एक वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के बाद चालक भाग निकला, वहीं ग्रामीणों ने मवेशी लदे वाहन को पुलिस को सौंप दिया है।

Guddu Kumar Gupta, a resident of Chenari Rohtas, was injured after being hit by a vehicle carrying cattle near Barez village in the police station area, he was going from Varanasi to his village on a bike on Saturday evening, when a vehicle laden with cattle collided from behind. The driver escaped after the incident in which he was seriously injured, while the villagers handed over the cattle-laden vehicle to the police.

सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

All the injured were taken to the sub-divisional hospital for treatment, from where after first aid they have been referred to Varanasi for better treatment.

Exit mobile version